हल्द्वानी। घर से बाजार के लिए निकली युवती लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

युवती की काफी खोजबीन करने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घर से साप्ताहिक बाजार में खरीददारी करने की बात कहकर निकली युवती लापता हो गई है।

तहरीर में बताया कि बिठौरिया निवासी 19 वर्षीय युवती 24 जनवरी को साप्ताहिक बाजार चंबल पुल पर खरीददारी की बात कहकर घर से निकली थी।

लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। एसओ विजय मेहता ने बताया कि शिकायत मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से युवती की तलाश की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अखिलेश यादव के बयान पर भड़की पहाड़ी आर्मी, आज बुद्ध पार्क में किया पुतला दहन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.