प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार की रात 2 बजे महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार बस से भिड़ गई।

हादसा जिले के मेजा इलाके में शनिवार की तड़के हुआ।

हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे से होकर छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु बोलेरो से महाकुंभ मेले में जा रहे थे।

इस दौरान मेजा इलाके में मध्य प्रदेश की ओर से जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस से कार की टक्कर हो गई जबरदस्त भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत हुई।

वहीं बस सवार कुछ लोग भी घायल हुए हैं। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद प्रयागराज पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और डीएम रवींद्र कुमार मांदड़ भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

हादसे में जान गंवाने वाले बोलेरो सवार छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे।

वहीं हादसे में घायल बस में सवार यात्री मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से: अंकिता भंडारी प्रकरण, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 445 सवालों के जवाब देगी धामी सरकार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.