ब्रेकिंग न्यूज़

दुल्हन ने अपने होने वाले पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुखानी थाने में दर्ज कराया मुकदमा 

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवती शादी के दिन दूल्हे का इंतजार करते रह गई लेकिन दूल्हा नहीं आया।

 दुल्हन ने अपने होने वाले पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने पूरे मामले में धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली पीड़िता दुल्हन की लिवाज में पुलिस थाने पहुंचे बताया कि वह मूलरूप से नैनीताल के तल्लीताल थानाक्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में मुखानी थानाक्षेत्र में किराए पर रहती है पीड़िता का कहना है कि जब वह रुद्रपुर में रहती थी तो उसके पड़ोस में बिंदुखत्ता लालकुआं का रहने वाला मनीष जोशी जोशी रहता था।

पड़ोसी होने के नाते दोनों में बातचीत होती थी. फिर एक दिन मनीष ने उसके सामने दोस्ती का प्रस्ताव रख कर दिया. दोस्ती ठीक चल रही थी और इसी बीच मनीष ने उसके सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया, लेकिन उसने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया.लड़की ने कहा, उसे प्यार में कोई रुचि नहीं है।

लेकिन मनीष नहीं माना लड़की ने इस शर्त पर प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया कि वह उससे शादी करेगा. आरोप है कि प्यार की आड़ में मनीष उसका शारीरिक शोषण करता रहा कभी उसे हल्द्वानी बुलाता तो कभी भीमताल और कभी किराए के कमरे में उससे दुष्कर्म करता रहा, लेकिन मनीष की मानसिकता लड़की भांप नहीं पाई।

जब मनीष पर दबाव बनाया तो दोनों के परिवार वालों ने भी इस रिश्ते को भी अपनी सहमति दे दी. 2 मार्च शादी की तारीख तय हो गई. शादी हल्द्वानी स्थित एक मंदिर में होनी थी।

लड़की दुल्हन के जोड़े में अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ आर्य समाज मंदिर पहुंच गई, लेकिन न तो मनीष आया और न ही उसके परिवार वाले.लड़की ने मनीष को फोन किया तो फोन स्विच ऑफ मिला.वह घंटों इंतजार करती रही, लेकिन लड़का नहीं आया।

पूरे मामले में पीड़िता ने दुल्हन के लिवाज में ही मुखानी थाने पहुंच मनीष और उसके परिवार वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर मिली है।

तहरीर के आधार पर आरोपी मनीष के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में जबकि उसके पिता मां और बहन के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी ने ₹53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी, रामनगर सीवरेज योजना को ₹42.75 करोड़ मंजूर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.