हल्द्वानी। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली सब्जियों से होने वाली मौतों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। जहरीले मशरूम से नानी-नातिन की मौत के बाद अब रानीखेत में लिंगुड़ा ( पहाड़ी सब्जी) खाने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से थापापुर, नेपाल निवासी मिलन अपनी 23 वर्षीय पत्नी सपना और बच्चों के साथ रानीखेत में मजदूरी करता है। करीब आठ दिन पहले मिलन जंगल से लिंगुड़ा लेकर आया था।

जिसे सपना ने पकाया और दोनों ने भोजन में सेवन किया। सब्जी खाने के कुछ समय बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तेज उल्टियां शुरू हो गईं।

स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल रानीखेत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि घर लौटने के बाद सपना की तबीयत दोबारा बिगड़ गई। परिजन उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले आए, जहां बुधवार रात इलाज के दौरान सपना की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सब्जियां, जिनका वर्षों से सेवन किया जाता रहा है, अब जहरीली कैसे हो रही हैं, यह शोध का विषय है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पीआरडी जवानों का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुईं तो परिवार सहित देहरादून में होगी महारैली

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.