ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी से मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक का सिलसिला लगातार जारी है।

इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया के कैम्प कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चुनावी रणनीतियों और संगठन की मजबूती पर गहन चर्चा की गई।

इस बैठक में दमुवाढूंगा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने ललित जोशी को मेयर पद के लिए एक मजबूत और सशक्त चेहरा बताया और उनके पक्ष में कड़ी मेहनत करने की अपील की।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने यह माना कि ललित जोशी का नेतृत्व कांग्रेस के लिए एक संजीवनी साबित होगा। उनके विजयी होने से नकेवल हल्द्वानी बल्कि पूरे दमुवाढूंगा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा।

इस दौरान सभी ने उनके लिए पूरी ताकत से चुनावी प्रचार-प्रसार में जुटने का संकल्प लिया। बैठक में दमुवाढूंगा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने भी अपनी समस्याएं उठाईं।

मोहन राम, तेज राम, जगदीश चन्द्र भारती, कैलाश चन्द्र, कृष्ण राम कोहली, जीवन तिवारी, शंकर लाल, किशन राम टम्टा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जलनिकासी, सड़कों की स्थिति, सफाई व्यवस्था और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को उजागर किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि ललित जोशी मेयर बनते हैं, तो उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

बैठक में अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए।

मोहन लाल, शिवम तिवारी, केसी भाई, महेशानंद और कई समर्पित कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीतसुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत और एकता से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अगस्त, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.