ब्रेकिंग न्यूज़

कार हटाने को लेकर विवाद, ग्राम प्रधान व पत्नी पर जानलेवा हमला।

दोनों गंभीर रूप से घायल, हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती।

हल्द्वानी। मोटाहल्दू के पदमपुर देवलिया क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम प्रधान रमेश जोशी और उनकी पत्नी पर पड़ोसी द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों को गंभीर चोटें आने पर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम ग्राम प्रधान के घर के बाहर उनके पड़ोसी ने कार खड़ी कर दी थी। इस पर ग्राम प्रधान की पत्नी ने वाहन हटाने को कहा, ताकि वह अपनी कार निकाल सकें। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

ग्राम प्रधान रमेश जोशी का आरोप है कि पड़ोसी ठाकुर सिंह मेहरा और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में रमेश जोशी का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनकी पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में गौरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन व ₹15 हजार बरामद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.