ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

मदरसन कंपनी में वेतन विवाद खत्म, 14 में से 12 मांगें मानी गईं।शांतिपूर्ण धरने में अराजक तत्वों की एंट्री,

भड़काने वालों पर कार्रवाई, हालात पूरी तरह नियंत्रण में

हल्द्वानी।  मोटाहल्दु स्थित मदरसन कंपनी में पिछले दो दिनों से चल रहा श्रमिकों का वेतन विवाद अब शांत होता नजर आ रहा है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के अनुसार, श्रमिकों द्वारा रखी गई कुल 14 मांगों में से 12 मांगों को स्वीकार कर लिया गया है, जिसके बाद श्रमिकों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है।

हालांकि अभी दो मांगें शेष हैं, जिन पर संबंधित विभाग द्वारा सुनवाई जारी है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इन मांगों का भी जल्द समाधान निकाला जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि श्रमिकों द्वारा धरना-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने मौके पर पहुंचकर माहौल खराब करने की कोशिश की।

पुलिस ने ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  लालकुआं में श्रद्धा-भक्तिभाव से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, दुग्धशाला प्लांट की मशीनरी का विधिवत पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.