ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मुखानी पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। शिशुपाल पुत्र नत्थू लाल, निवासी गंगा एनक्लेव विक्टोरिया नंबर-1, लालडाट रोड, मुखानी द्वारा थाना मुखानी में रिपोर्ट दी गई कि दिनांक 25/07/2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल UK 04 AG 8454 चोरी कर ली गई। इस सूचना पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 192/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 मनोज अधिकारी को सौंपी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसपी सिटी प्रकाश चंद्र को आवश्यक निर्देश दिए गए। उनके दिशा-निर्देशन में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई।
पुलिस टीम द्वारा फतेहपुर वसुंधरा कॉलोनी के पास एक खाली प्लॉट से रात्रि 20:45 बजे चोरी की मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

पारस देवका पुत्र राजेंद्र देवका निवासी- देवपुर देवका, कमलवागाजा, मुखानी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : आबादी क्षेत्र में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम सख्त, शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी

You missed

error: Content is protected !!