SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में SOG/काठगोदाम पुलिस का अवैध नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार

टेंपो से तस्करी कर रहे चालक को 7 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब के साथ दबोचा, वाहन सीज

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं SOG प्रभारी को सख्त चेकिंग व सतर्कता के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में SOG प्रभारी उ0नि0  संजीत राठौड़ के नेतृत्व में SOG व काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हाइडिल गेट, अंसारी कॉलोनी, बागजाल के पास से एक टेंपो चालक को अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

मोहम्मद अजहर पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी पता लाइन नंबर 7, आजाद नगर, बनभूपुरा

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने दमुवाढूंगा में किया जनसंवाद, क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.