हल्द्वानी नगर निगम अब नए सिरे से सड़कों के किनारे करेगा वृक्षारोपण

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट 

 हल्द्वानी। शहर में चौड़ीकरण की जद में आए वृक्षों को हटाने के बाद बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों ने शहर से पेड़ों को काटने या रीलोकेट करने का विरोध किया था।

लेकिन चौड़ीकरण कार्य के दौरान प्रशासन ने सभी बड़े वृक्षों को रीलोकेट करने का काम शुरू किया है तो वहीं अब नगर निगम ने शहर की सड़कों के किनारे नई सिरे से वृक्षारोपण किए जाने की कवायद शुरू कर दी है।

मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का कहना है की नगर निगम द्वारा सड़कों के किनारे लगभग 2200 पेड़ लगाए जाएंगे।

इसके लिए वन विभाग से भी सलाह ली जा रही है। अगले सप्ताह तक यह वृक्षारोपण का कार्य कर लिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामलीला में दशरथ के पुत्र वियोग और केवट की भक्ति ने दर्शकों को किया भाव-विभोर, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.