वन अनुसंधान केंद्र ने कान्हा के लिए तैयार की उनकी पसंदीदा ‘वाटिका’

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। आगामी 26 अगस्त को जनमाष्टमी है और पूरे देश में हर कोई अपनी तरह से जनमाष्टमी मनाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र में कृष्ण वाटिका तैयार की गई है।हल्द्वानी : वन अनुसंधान केंद्र ने कान्हा के लिए तैयार की उनकी पसंदीदा ‘वाटिका’

जहां प्रभु श्रीकृष्ण के पांच पसंदीदा पेड़ लगाए गए हैं।उनकी जो बाल लीलाओं से जुड़े हुए हैं इनमें कदंब, मौलश्री, कृष्णवट,कृष्ण कमल और वैजयंती के पेड़ शामिल हैं। देखा जाए तो यह पेड़ अब विलुप्ति की कगार पर हैं।हल्द्वानी : वन अनुसंधान केंद्र ने कान्हा के लिए तैयार की उनकी पसंदीदा ‘वाटिका’

ऐसे में उत्तराखंड वानिकी अनुसंधान संस्थान हल्द्वानी ने इन वृक्षों का संरक्षण किया है। अनुसंधान केंद्र के वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट ने बताया कि उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृष्ण वाटिका तैयार की है।हल्द्वानी : वन अनुसंधान केंद्र ने कान्हा के लिए तैयार की उनकी पसंदीदा ‘वाटिका’

जन्माष्टमी के दिन इन वृक्षों की महत्ता और बढ़ जाती है, भक्तों के दर्शन के लिए वाटिका खुली है। वहीं इन विलुप्त होती प्रजातियों के संरक्षण के लिए लोगों को जानकारी भी दी जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा असर: ललित जोशी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.