ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। तल्लीताल मालरोड क्षेत्र में रविवार देर शाम एक युवक ने नैनी झील में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद नाव चालकों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते युवक की जान बचा ली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक झील में कूद गया, जिसे देख वहां मौजूद नाव चालकों ने बिना देर किए उसे बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की और सफलतापूर्वक उसे सुरक्षित बाहर ले आए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस युवक को थाने ले गई, जहां पूछताछ में उसकी पहचान हल्द्वानी के मुखानी निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक अवसाद से जूझ रहा था।

एसआई बबिता ने बताया कि युवक के उपचार से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई और फिर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस घटना में नाव चालकों की तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में यूथ कांग्रेस के नेता की कार को घेरकर हमलावरों ने की मारपीट, हालत गंभीर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.