कक्षा 6 के चार और कक्षा 9 की तीन छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाईसेला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष आयोजित परीक्षा में विद्यालय के कक्षा 6 के चार छात्र-छात्राओं तथा कक्षा 9 की तीन छात्राओं ने सफलता हासिल की है।
परीक्षा में कक्षा 6 से भूमिका पाण्डेय, प्रियांशु, बेबी और डौली ने सफलता प्राप्त की। वहीं कक्षा 9 से मानसी गैड़ा, भूमिका नेगी और ऊषा नेगी परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहीं।
विद्यालय के एक साथ सात विद्यार्थियों के मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया जा रहा है।
विद्यालय के शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने भी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को भी नई ऊर्जा मिली है।




