हल्द्वानी। 21 नवंबर को सिक्ख फेडरेशन हल्द्वानी के सदस्यों ने एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश के नाम सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से भेजा।

ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति गुरु नानक देव जी का रूप धारण कर एक हॉल में प्रवेश करता है और गुरु ग्रंथ साहिब जी से ऊंचे स्थान पर बैठकर उनका अपमान करता है।

इस दौरान उपस्थित लोग उस व्यक्ति के चरण स्पर्श कर रहे हैं, जिससे सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं सिख फेडरेशन ने इस घटना के खिलाफ तीव्र रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन की एक प्रति शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर अकाल तख्त साहिब अमृतसर और तख्त हजूर साहिब नांदेड़ को भी भेजी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने ग्रामीणों को किया वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक, डिजिटल बैंकिंग और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.