ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ उपचुनाव में मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि केदारनाथ में सामान्य तौर पर कांग्रेस के पक्ष में माहौल रहा है।

बद्रीनाथ की तरह केदारनाथ भी सीट कांग्रेस जीतने जा रही है। हरीश रावत ने कहा कि सत्ताधारी दल ने शराब जिहाद और पैसा जिहाद के बल पर चुनाव जीतने का प्रयास किया।

लेकिन कांग्रेस ने एकजुट होकर अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा है और उन्हें लगता है कि नतीजा पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।

हरीश रावत ने कहा कि पहली बार सरकार की जन विरोधी नीतियों को एकजुट होकर कांग्रेस महिलाओं तक पहुंचने में सफल रही है और इसके सार्थक परिणाम कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मिलेंगे।

यह भी पढ़ें :  लिफ्ट मांगना पड़ा भारी,हत्या के बाद सड़क किनारे फेंका शव; दो गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.