ब्रेकिंग न्यूज़

सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों से मिले हरीश पनेरू, समस्याएं सुनकर जाना हाल-चाल,दर्द और परेशानी के बीच मरीजों का बढ़ाया हौसला

हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर पहाड़ के विभिन्न क्षेत्रों से उपचार के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उपचार के दौरान सामने आ रही समस्याओं के बारे में भी बातचीत की।

इस दौरान पनेरू ने मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं, उपचार की प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों की परेशानियों को गंभीरता से सुना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हरीश पनेरू ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बेहतर उपचार की उम्मीद में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीमारी और इलाज के कठिन समय में मरीजों का मनोबल बढ़ाना तथा उनके साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले और वे स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटें।

यह भी पढ़ें :  ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल में 31 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.