SOG/हल्द्वानी पुलिस पैनी निगाहों में फँसा अपराधी और गले पड़ा कानून का फंदा

एक शातिर गिरफ्तार कब्जे से फर्जी आधार, पैन, वोटर आईडी, कम्प्यूटर व सहवर्ती उपकरण बरामद

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना/चौकी एवं एसओजी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उ0नि0 नरेन्द्र कुमार प्रभारी चौकी राजपुरा थाना हल्द्वानी को सूचना प्राप्त हुई कि राजपुरा वार्ड न0 12 क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति फर्जी तरीके से कम्प्यूटर / प्रिंटर से फर्जी आधार, वोटर कार्ड के कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का अवैध कार्य कर रहा है।
सूचना के आधार पर एसओजी/ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वार्ड न0 12 राजपुरा हल्द्वानी में उक्त व्यक्ति के घर पर छापा मारा गया जिसके कब्जे से फर्जी आधार, पेन कार्ड, वोटर आईडी एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए। उक्त आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पर एफ0आई0आर0 नं0 292/2024 धारा 318(4)/336(2)/336(3) BNS, पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण कुमार कश्यप पुत्र स्व0 कैलाश नारायण निवासी वार्ड नं0- 12 राजपुरा, हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र- 48 वर्ष

बरामदगी
1 कम्प्यूटर, 1 CPU, एक अदद प्रिन्टर, 1 अदद की बोर्ड, 1 माउस मय लीड, कूट रचित वोटर आईडी कार्ड्स व आधार कार्ड विभिन्न नाम पते के आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड कुल 17, कूटरचित विभिन्न नाम पते के वोटर कार्ड व आधार कुल 08, मय नाम और नम्बरों की हस्तलिखित पर्चिया बरामद हुई। आप

Advertisement
यह भी पढ़ें :  तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.