ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी : बनभूलपुरा में दो तमंचे व AK-47 का कारतूस बरामद, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले कार्रवाई

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर 24 फरवरी को प्रस्तावित सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले पुलिस ने थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बरामद किए हैं। गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक घर से दो तमंचे, कई जिंदा कारतूस और एक प्रतिबंधित AK-47 का कारतूस बरामद हुआ है।

पूर्व में पॉक्सो केस में जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार आरोपित मोबिन खान पूर्व में पॉक्सो मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह घर लौटा था। पॉक्सो प्रकरण के चलते उसे नैनीताल के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

मुखबिर की सूचना पर छापा

थाना बनभूलपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपित अवैध हथियार रखे हुए है। टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए हथियार बरामद हुए।

बरामद सामान में 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस, 12 बोर का तमंचा और चार कारतूस, 7.62 एमएम का एक कारतूस (AK-47 श्रेणी) तथा 7.65 एमएम के 10 कारतूस शामिल हैं।

परिवार को देता था धमकी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपित लंबे समय से हथियार दिखाकर परिवार को धमकाता था। तलाशी के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि वह हथियारों का दुरुपयोग कर सकता था।

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपित को आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और 7/25(1क) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित की मानसिक स्थिति भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मौके पर उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश भी की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव की भीड़ में परिजनों से बिछड़ा 4 वर्षीय बच्चा, नैनीताल पुलिस ने कुछ ही देर में सकुशल खोज निकाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.