ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

हल्द्वानी। शहर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें तेज रफ्तार थार ने सड़क पर ही राह‌गीर को रौंद दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे टीपी नगर चौराहा के पास 55 वर्षीय जीवन पंत अपने काम से डहरिया रोड किनारे खड़े थे, तभी उत्तर प्रदेश नंबर की तेज रफ्तार थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंत मौके पर ही अचेत हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, वाहन चलाने वाला व्यक्ति एक पर्यटक था।

मृतक हल्द्वानी के सत्यलोक कॉलोनी डहरिया के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अगस्त, 2026

You missed

error: Content is protected !!