हल्द्वानी। पंचायत घर के पास हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।

घटना ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत घर के पास राधा स्वामी सत्संग की है।

तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सागर, निवासी किशनपुर, के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में प्रसूता की मौत के बाद नया विवाद: पीड़ित परिवार पर ब्लॉगर की टिप्पणी से भड़का आक्रोश, कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.