ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

हल्द्वानी। जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क के पास रविवार रात युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था।

इसकी सूचना आसपास के लोगों ने भोटिया पड़ाव चौकी को दी। पुलिस ने युवक को एसटीएच पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की पहचान दमुवाढूंगा निवासी योगेश (25) पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई है। वह हल्द्वानी में ही जोमेटो में डिलीवरी बॉय का कार्य करता था।

जोमैटो के मैनेजर से बात करने पर उन्होंने बताया कि योगेश रविवार को ड्यूटी पर आया था और दोपहर 1 बजे उसने अंतिम डिलीवरी की। इसके बाद उसकी आईडी लॉक हो गई थी और वह चला गया।

लेकिन रात को उसकी मौत की सूचना मिली। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि युवक का उपचार भी चल रहा था। वह बीमार था। कुछ दिन पूर्व उसने स्वास्थ्य जांचें भी कराई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।

यह भी पढ़ें :  जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.