ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जहां एक ओर क्षेत्र की जनता प्राकृतिक आपदा से जूझ रही है, वहीं जनप्रतिनिधि मौज-मस्ती में व्यस्त हैं।

उन्होंने बताया कि 15 मार्च 2026 को आए आंधी-तूफान में कई ग्रामीणों की छतें उड़ गईं, जिससे लोग बेघर होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।

इसके बावजूद न तो कोई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचा और न ही प्रशासन का कोई अधिकारी प्रभावितों की सुध लेने आया।

हरीश पनेरू ने कहा कि जिन लोगों के सिर से छत चली गई, उनके सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है, लेकिन उनकी मदद के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने सवाल उठाया कि भीमताल की बदहाल होती अर्थव्यवस्था के पीछे आखिर जिम्मेदार कौन है।

पनेरू ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से तत्काल राहत कार्य शुरू करने और प्रभावित परिवारों की सहायता करने की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.