ब्रेकिंग न्यूज़

नशा मुक्त समाज के लिए आगे आए हरीश पनेरू, SSP से की मुलाकात

भीमताल/हल्द्वानी। समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन के खिलाफ अभियान को गति देते हुए राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने गंगाजल, श्रीमद्भगवद गीता के अंश एवं हनुमान चालीसा भेंट कर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प साझा किया।

हरीश पनेरू ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है, जिससे विशेषकर युवा वर्ग तेजी से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने SSP से अनुरोध किया कि जनपद में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा विशेष अभियान चलाकर इस कुरीति पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।

पनेरू ने बताया कि उनके द्वारा भीमताल विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को सकारात्मक दिशा देना है।

इस अवसर पर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने इस पहल की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा और समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

अंत में हरीश पनेरू ने आम जनता से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु एकजुट होने का आह्वान किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 19 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.