खनस्यू के ग्रामीणों ने एसपी क्राइम हरबंस सिंह से मुलाकात की।

तीनों आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग।

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। खनस्यू के ग्रामीणों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर रहे एसपी क्राइम हरबंस सिंह से मुलाकात करते हुए तीनों आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग।

2 घंटे तक पुलिस से मांग करते रहे पीड़ित युवक ने पुलिस को अपने शरीर के चोट के घाव भी दिखाएं।

लेकिन ग्रामीण और पुलिस के बीच की वार्ता बेनतीजा रही। हालांकि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार शाम तक का समय दिया गया है।

अगर बुधवार शाम तक टीनू पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो गुरुवार को आर पार का आंदोलन किया जाएगा।

वही क्राइम हरबंस सिंह का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है जो भी तथ्य जांच पाएंगे उसे आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मिठाई की दुकानों पर 26 अक्टूबर से नया नियम लागू, हर ट्रे पर लिखनी होगी निर्माण और ‘यूज बाय’ डेट

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.