ब्रेकिंग न्यूज़

धामी कैबिनेट के पांचों नए मंत्रियों को मिल गए विभाग: मदन कौशिक को वित्त व शहरी विकास, कैड़ा को ऊर्जा व आयुष

देहरादून। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उत्तराखंड सरकार ने नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को सबसे अहम और भारी-भरकम विभाग सौंपे गए हैं। उन्हें वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी विभाग पहले प्रेमचंद अग्रवाल के पास थे।

इसके अलावा खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन विभाग दिए गए हैं। वहीं भरत सिंह चौधरी को परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदीप बत्रा को पेयजल, जनगणना और पुनर्गठन विभाग दिए गए हैं, जबकि राम सिंह कैड़ा को आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

मंत्रियों के बीच विभागों के इस बंटवारे को सरकार के प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.