ब्रेकिंग न्यूज़

बागेश्वर। कुमाऊं मंडल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बागेश्वर जिले के जैसर गांव में 22 दिन की नवजात बच्ची की गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

इस जघन्य वारदात का आरोप मासूम की मां पर लगा है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मामला बैजनाथ थाना क्षेत्र का है। शुरुआत में नवजात की मौत को संदिग्ध बताया गया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि यह हत्या का मामला है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार में सास-ससुर के बीच झगड़ा चल रहा था, उसी दौरान आरोपी महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। महिला का पति फिलहाल विदेश में नौकरी करता है।

मासूम बच्ची के दादा केशर सिंह ने पोस्टमॉर्टम के बाद हत्या की पुष्टि करते हुए अपनी बहू के खिलाफ बैजनाथ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं गांव में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग इस निर्मम कृत्य से स्तब्ध हैं और इसे अत्यंत दुखद व अमानवीय घटना बता रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  काठगोदाम से नैनीताल और कैंची धाम तक रोपवे परियोजना को मिलेगी गति, ज्योलीकोट बनेगा जंक्शन स्टेशन 14.9 किमी लंबे रोपवे में प्रस्तावित होंगे पांच स्टेशन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.