हल्द्वानी। जनपद में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा लगातार विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल व क्षेत्र में तैनात सभी फील्ड कार्मिकों को पूर्ण सतर्कता बरतते हुए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए सभी अधिकारी अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा है।

इसके साथ ही उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार अपने अपने क्षेत्रों में बंद सड़कों एवं जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण करेंगे और विभागों से समन्वय कर तात्कालिक राहत के बचाव के उपाय करवाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.