ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग पर मूक बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है।

युवती के गर्भवती होने पर मामला सामने आया। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार गांव में 35 वर्षीय अविवाहित मूकबधिर युवती रहती है। आरोप है कि 60 वर्षीय सुरेश ने युवती से तीन बार संबंध बनाए। जिसके बाद युवती के गर्भवती होने पर जब परिजनों ने पूछताछ की तो उसने आरोपी के बारे में बताया।

बताया जा रहा है कि युवती गर्भवती है। करीब आठ माह का बच्चा गर्भ में है। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराया है।
इधर, कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि युवती के गर्भवती होने का मामला आया है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। पुलिस ने अल्ट्रासाउंड कराया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!