ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। 9 दिन से लापता किशोरी की सडी गली हालत में  में जंगल से शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है सूचना के बाद मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोटली निवासी लापता किशोरी का शव मंगलवार को नौ दिन बाद संदिग्ध हालात में जंगल में पड़ा हुआ मिला.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक ओखलकांडा के कोटली गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालात में पड़ा हुआ मिला। वह 17 सितंबर को घर में पुताई के लिए मिट्टी लेने की बात कहकर निकली थी। लेकिन तब से वापस नहीं लौटी थी।परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस और परिजन किशोरी की खोजबीन में लगे हुए थे। मंगलवार को जंगल में परिजनों को उसका शव सड़ी-गली हालात में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला संग्दिध लग रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.