ब्रेकिंग न्यूज़
आज का राशिफल : 12 अगस्त 2026हल्द्वानी : सिद्धेश्वर मंदिर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन हुआ नारद मोह का मंचनकुमाऊँ विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयी टेबल टेनिस में एमबीपीजी हल्द्वानी का दबदबा, महिला और पुरुष दोनों वर्गों में जीती चैंपियनशिप“खतरा महसूस हो तो चुप न रहें, तुरंत 112 डायल करें”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का छात्राओं को सुरक्षा संदेश SP संचार श्री रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में GGIC नैनीताल की छात्राओं को Dial-112 एवं SOS की दी गई जानकारी “नैनीताल पुलिस 24×7 आपके साथ है—निर्भीक होकर मदद मांगें।”नैनीताल दुग्ध समितियों में चुनाव संपन्न: 238 में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्ष

प्रधानाचार्या कमरे में मृत मिलीं, बेटे का फोन आने पर पता चला

लोहाघाट। बाराकोट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़ की प्रभारी प्रधानाचार्या भावना कांडपाल  का शव कमरे में मिला।

स्पेन से बेटे के फोन करने के बाद जब प्रधानाचार्या का फोन नहीं उठा तो उसने स्कूल के कर्मचारी को फोन करके घर पर जाने को कहा। जब स्कूल का कर्मचारी घर पहुंचा, तब घटना का पता चला। उसके बाद उसने पुलिस और परिवार को सूचना दी।

स्पेन से बेटे ने किया था फोन नहीं उठाने पर कर्मबारी को कमरे पर भेजा।

सूचना के बाद पहुंचे थाना प्रभारी हेमंत कठेत ने बताया कि शनिवार को स्कूल से पुलिस को सूचना दी गई थी कि प्रधानाचार्या कांडपाल आवास में मृत पड़ी है। उसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि प्रधानाचार्या कांडपाल अल्मोड़ा के गोपालधारा की रहने वाली थी। वह पिछले दस सालों से विद्यालय में तैनात थी और काकड़ में अकेले किराए के मकान में रहती थीं। सूचना के बाद काकड़ पहुंचे परिवार को शव सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के डॉ. पूरन सिंह अधिकारी के पिता कुंवर सिंह अधिकारी के निधन पर कूटा ने जताया गहरा शोक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.