काशीपुर/हल्द्वानी। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल की अंतर-महाविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों की चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। एक ही प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में खिताबी जीत हासिल कर महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

चंद्रावती तिवारी महिला महाविद्यालय, काशीपुर में शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को कुमाऊँ विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयी टेबल टेनिस (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल 9 महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

🏓 पुरुष वर्ग के फाइनल में डीएसबी परिसर को हराया

पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डीएसबी परिसर नैनीताल की टीम को पराजित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले के दौरान बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

🏓 महिला वर्ग में भी एमबीपीजी हल्द्वानी बना विजेता

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में भी एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हल्द्वानी की महिला टीम ने मेजबान चंद्रावती तिवारी महिला स्नातक महाविद्यालय की टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

महाविद्यालय की महिला एवं पुरुष दोनों टीमों की इस दोहरी सफलता से खिलाड़ियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने दोनों टीमों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

महाविद्यालय प्रशासन की ओर से महिला एवं पुरुष टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा टीम से जुड़े सभी सदस्यों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

प्रतियोगिता की इस उपलब्धि के संबंध में डॉ. ललित मोहन तिवारी, सहायक प्राध्यापक एवं क्रीड़ा सचिव, शारीरिक शिक्षा विभाग, एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन, कर्मचारियों की नियुक्ति और मनरेगा भुगतान की मांग; आज गैरसैंण कूच का ऐलान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.