ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून में हाईटेक नकल गैंग का पर्दाफाश, अंडरग्राउंड कंट्रोल रूम से हल हो रहे थे पेपर
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। एसटीएफ ने हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई में SSC मल्टी टास्किंग भर्ती परीक्षा-2025 से जुड़ी बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है।
इस पूरे ऑपरेशन की शुरुआत उत्तर प्रदेश एसटीएफ से मिली खुफिया सूचना से हुई। जानकारी मिली थी कि अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है और परीक्षा केंद्र की तकनीकी प्रणाली से छेड़छाड़ की जा रही है।
🔍 अंडरग्राउंड चैंबर से चल रहा था रिमोट ऑपरेशन
देहरादून के महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में छापेमारी के दौरान टीम को यूपीएस रूम के भीतर करीब 24×24 इंच का गुप्त अंडरग्राउंड चैंबर मिला।
इसमें लैपटॉप और राउटर छिपाकर रिमोट सिस्टम संचालित किया जा रहा था।
इन्हीं उपकरणों के जरिए अभ्यर्थियों के कंप्यूटर का दूर से एक्सेस लेकर प्रश्नपत्र हल किए जा रहे थे।
छापेमारी के बाद
परीक्षा केंद्र को तत्काल सील किया गया
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए
डिजिटल साक्ष्य कब्जे में लिए गए
 10 लाख में पास कराने की गारंटी
जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर प्रति अभ्यर्थी करीब 10 लाख रुपये वसूल रहा था।
हाईटेक तकनीक के जरिए परीक्षा प्रणाली में हस्तक्षेप कर पास कराने का भरोसा दिया जाता था।
पुलिस ने संकेत दिए हैं कि पैसे देकर नौकरी पाने की कोशिश करने वाले अभ्यर्थियों को भी जांच के दायरे में लाया जाएगा।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है:
नीतिश कुमार (दिल्ली/देवरिया)
भास्कर नैथानी (नथुवावाला, देहरादून)
अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और इस नेटवर्क के अन्य राज्यों से जुड़े तार भी खंगाले जा रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक राज्य सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता से खिलवाड़ करने वाले संगठित परीक्षा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा महोत्सव में विविध कार्यक्रमों ने बांधा समां, पंच आरती में न्यायमूर्ति मैठाणी समेत गणमान्य लोगों ने की आरती

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.