ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 28 फरवरी 2026 को प्रस्तावित जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

कार्यक्रम की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित कर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

🔹 प्रमुख निर्देश इस प्रकार रहे—

सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पार्किंग की स्पष्ट व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

हेलीपैड क्षेत्र में विशेष सुरक्षा, रिहर्सल ड्रिल और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के आदेश।

सभी मार्गों पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक रूट डायवर्जन लागू किए जाएंगे।

वीआईपी मूवमेंट के दौरान प्रभावी भीड़ नियंत्रण एवं आपात स्थिति से निपटने हेतु टीमें अलर्ट रहेंगी।

एक्सेस कंट्रोल को मजबूत करने तथा यातायात डायवर्जन के लिए स्लाइडिंग बैरियर का उपयोग।

सोशल मीडिया एवं मैन्युअल इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध व अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी।

कार्यक्रम में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत ब्रीफिंग तथा प्रत्येक प्वाइंट पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश।

कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग, एंटी-सबोटाज जांच, वाहन सत्यापन एवं संदिग्ध व्यक्तियों/सामान की गहन तलाशी।

BDS टीमों को सक्रिय रखते हुए DFMD के माध्यम से प्रभावी फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाएगी।

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान यातायात नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज, 9 न्याय पंचायतों के 108 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.