ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को हाइकोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने किया सम्मानित।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चल रही अखिल भारतीय राष्ट्रीय सैनिक स्कूल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पहुचे हाइकोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

इससे पहले विद्यालय पहुचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वी एस डंगवाल ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

पांच दिनों तक चली प्रतियोगिता में हॉकी बास्केटबाल एथलेटिक्स सहित वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

आयोजित अधिकतर प्रतियोगिताओ में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने बाज़ी मारी वही वालीबॉल प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल झुंझनू सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल रेवाड़ी ने जीत हासिल की घोड़ाखाल सैनिक स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब भी अपने नाम किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने छात्र छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना कर प्रतिभागियों को विजयी ट्रॉफी प्रदान की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह देकर उनका धन्यवाद दिया कार्यक्रम में हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार अभिषेक श्रीवास्तव प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार कार्याधिकारी अरुण वोहरा कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अधिकारी सहित विद्यालय के अध्यापक व स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पुलिस ने सोना चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!