ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

नैनीताल। रंगों के पर्व होली के अवसर पर नगर पालिका सभासद भगवत रावत के निवास स्थान पर भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया।

इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर खुशी जाहिर की। पारंपरिक व्यंजन आलू के गुटखे का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया, जिससे आयोजन में पहाड़ी संस्कृति की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, भारत मेहरा, प्रदीप कुमार, शैलेंद्र बर्गली, आशीष बजाज, संतोष शाह, शैलेंद्र बिष्ट, युवराज करायत, विकास जोशी, गोविंद बोरा, शेखर शाह, रोहित भाटिया, बिलाल, विक्रम राठौर, करन सती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सामूहिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.