ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

होली से पहले खून की होली: कलयुगी बेटे ने माता-पिता, बहन और दादी की कुल्हाड़ी से हत्या, भाई गंभीर घायल

बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। होली के पर्व से ठीक एक दिन पहले एक कलयुगी बेटे ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही माता-पिता, बहन और दादी की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आए बड़े भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह सनसनीखेज घटना रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर ऊदल गांव की है, जहां 1 और 2 मार्च की दरम्यानी रात निरंकार नाम के युवक ने अपने पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का अपने परिवार से जमीन और गहनों के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात भी आरोपी का परिवार के सदस्यों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह सोने चला गया, लेकिन आधी रात के बाद उठा और एक-एक कर सो रहे परिजनों पर कुल्हाड़ी से हमला करता चला गया।

जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसने चार लोगों को मौत की नींद सुला दिया। शोर सुनकर बड़ा भाई गुरुदेव बचाने पहुंचा, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान पिता बदलू राम, मां संजू देवी, बहन पार्वती और दादी सिताला के रूप में हुई है। घायल गुरुदेव का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल, पुलिस अधीक्षक और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं होली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से हुआ पूजन, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारु संचालन की कामना की

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.