चर्चित उद्यान घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग तरह से हुए इस घोटाले में पूर्व निदेशक एसएच बवेजा समेत 15 नामजद अधिकारियों और नर्सरियों से जुड़े लोगों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

सीबीआई ने बवेजा समेत इस घोटाले से जुड़े 25 अधिकारियों और अन्य लोगों से लंबी पूछताछ भी की है। जांच में आया है कि अधिकारियों ने एक्ट के नियमों को ताक पर रखकर नर्सरी के लाइसेंस दिए।

इस मामले में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को पूर्व निदेशक एसएच बवेजा, तत्कालीन सीएचओ राजेंद्र कुमार सिंह, सीएचओ मीनाक्षी जोशी समेत कुल 26 लोगों से घंटों पूछताछ की।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में 20 से ज्यादा जगहों पर छापे भी मारे गए। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने आरोपियों के घर से घोटाले से संबंधित दस्तावेज भी जुटाए हैं। मामले में अभी सीबीआई जांच कर रही है। जल्द ही कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

 मुकदमे में नामजद लोग 

मुकदमा : 01

  • हरमिंदर सिंह बवेजा, पूर्व निदेशक उद्यान विभाग, उत्तराखंड
  • अनिल कुमार मिश्रा, तत्कालीन मुख्य उद्यान अधिकारी, उत्तरकाशी
  • नितिन कुमार शर्मा, प्रोपराइटर, अनिका ट्रेडर्स, रायवाला देहरादून
  • हरजीत सिंह, निवासी राजपुर रोड, देहरादून।

मुकदमा : 2

  • हरमिंदर सिंह बवेजा, पूर्व निदेशक उद्यान विभाग, उत्तराखंड
  • त्रिलोकी राय, तत्कालीन नर्सरी विकास अधिकारी वर्तमान में मुख्य उद्यान अधिकारी पिथौरागढ़
  • राजेंद्र कुमार सिंह, तत्कालीन आलू विकास अधिकारी ऊधमसिंहनगर, वर्तमान में मुख्य उद्यान अधिकारी नैनीताल
  • नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक, निवासी हिल व्यू कॉलोनी, सहस्रधारा रोड, देहरादून
  • भोपाल राम, मुख्य उद्यान अधिकारी नैनीताल का सहायक विकास अधिकारी
  • सुनील सिंह निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर
  • मोहम्मद फारूख, अखरान नोपुरा, मीरबाजार, कुलगाम, जम्मू कश्मीर
  • साजाद अहमद डार, गोनादेवसार, कुलगाम, जम्मू कश्मीर
  • सामी उल्ला बट्ट, अवंतीपुरा, पुलवामा, जम्मू कश्मीर
  • विनोद शर्मा निवासी राजगढ़, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश

मुकदमा : 03

  • हरमिंदर सिंह बवेजा, पूर्व निदेशक उद्यान विभाग, उत्तराखंड
  • मीनाक्षी जोशी, तत्कालीन मुख्य उद्यान अधिकारी देहरादून, वर्तमान में डिप्टी डायरेक्टर वॉटर शेड मैनेजमेंट
  • अनिल रावत निवासी जीएमएस रोड देहरादून
Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, प्रवक्ता और एलटी के रिक्त पद भरने की उठाई मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.