ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। श्री रामलीला संचालन समिति के तत्वावधान में बैठक का आयोजन श्री रामलीला भवन रामलीला ग्राउंड में किया गया।

जिसमें संचालन समिति के संरक्षक एवं सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई तथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में हल्द्वानी नगर के कई विद्वान पुरोहित आदि भी उपस्थित थे।

जिसमें संचालन समिति के व्यास जी पुष्कर दत्त शास्त्री, डॉक्टर नवीन चंद्र जोशी जी, डाक्टर जगदीश चंद्र भट्ट, गोपाल दत्त त्रिपाठी दया किशन उपाध्याय आदि रहे।

समिति सदस्यों एवं विद्वान पुरोहितों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नगर के प्राचीन होलिका दहन स्थल पर

चीर बंधन 9 मार्च को प्रातः9 बजे ,13 मार्च को
भजन संध्या सायं 6 बजे
होलिका दहन रात्रि 11:30 बजे एवं 15 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा।
बैठक मे संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य एन बी गुणबंत, प्रेम गुप्ता, विवेक कश्यप, भवानी शंकर नीरज, भोलानाथ केसरवानी, बसंत अग्रवाल, रुपिंदर नागर, मनोज गुप्ता, अरुण, तनुज गुप्ता, सौरभ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में शिक्षक पर छात्र को चांटा मारने का आरोप, कान में अंदरूनी चोट की पुष्टि
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.