करवाचौथ की खरीददारी के दौरान चोरी करने वाली बुवा भतीजी महिला चोर गैंग को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 2 घंटे में किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही तथा चोरी की रोकथाम एवं अनावरण किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी एवं  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा अमर चंद शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में आपराधिक व चोरी की रोकथाम एवं अनावरण गिरफ्तारी/ कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में चौकी मंगलपङाव हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.10.2025 को 02 महिला चोर को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया गया। 

 सुशीला आर्या नि0- जवाहर ज्योति दमुवांढूंगा थाना-काठगोदाम जिला- नैनीताल द्वारा तहरीर दी गई कि वह करवाचौथ की खरीददारी के लिए बाजार में आयी थी तो साहुकारा लाईन बाजार मंगलपङाव के बाहर फङ में खरीददारी के दौरान अचानक पीछे से आयी दो महिलाओं द्वारा मेरे हाथ में कपड़े का थेले के अन्दर से मेरा पर्स चोरी किया गया ।

तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में एफआईआर नं0-340/2025 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया।

उक्त अभियोग की विवेचना उ0नि0 गौरव जोशी चौकी प्रभारी मंगल पङाव के सुपुर्द की गयी। 

पुलिस टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित संदिग्ध महिलाओ की पुलिस कन्ट्रोल रूम सीसीटीवी प्रभारी उ0नि0  जितेन्द्र सिंह से सहायता प्राप्त कर पुलिस कन्ट्रोल रुम द्वारा शहर के सीसीटीवी फुटेज व आसपास के कैमरे का अवलोकन कर फुटेज के माध्यम से चौकी मंगलपङाव क्षेत्र सिंधी चौक हल्द्वानी के पास उक्त दोनो महिलाओ मिथलेश पत्नी सुरेन्द्र उम्र- 24 वर्ष नि0- पूनापुर बिसलपुर रोड जिला- बरेली उ0प्र0 एवं मीना पत्नी रामकिशोर नि0- ट्रांजिट कैम्प पोस्ट आफिस वाली गली रुद्रपुर मूल निवासी- ग्राम चौखण्डी पो0- अलईया थाना-हाफिजगंज जिला बरेली उ0प्र0 को पकङ कर तलाशी ली गयी तो उक्त महिलाओ से वादिनी का पर्स रंग भूरा मय रु0- 3000/- आधार कार्ड व रिज्यूम तथा एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ।

धारा 317(2),3(5) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी कर अभियुक्ता मीना एवं मिथलेश उपरोक्त को धारा 303(2),317(2),3(5) भा0न्या0सं0 में गिरफ्तार किया।

 महिलाओ से पूछताछ करने पर बताया कि दोनो लोग मिलकर त्यौहारो के समय जहां महिलाओ की भीङ होती हैं।

वहां पर महिलाओ के पर्स व ज्वैलरी की चोरी करते हैं।

दोनो पहले टारगेट वाली महिला के दोनो तरफ खङे होकर उसके उलझा देते हैं फिर महिला का पर्स या सामान चोरी कर लेते हैं।

इससे पहले भी हम हल्द्वानी बाजार में चोरी कर चुके हैं। दोनों रिश्ते में बुआ भतीजी हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  शोधार्थियों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी जरूरी, शोध और आर्थिक उन्नति को मिलता है बढ़ावा: प्रो. ललित तिवारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.