ब्रेकिंग न्यूज़

रुद्रपुर। संयुक्त आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर में आगामी त्योहारी सीजन दीपावली को देखते हुए व्यापक निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके क्रम में अभी तक बाजपुर, रूद्रपुर, सितारगंज में विशेष अभियान में गठित टीम के सदस्यों वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार द्वारा दूध, पनीर, दाल, लाल मिर्च पाउडर, चीनी, , सूजी, बेसन, सांभर मसाला, सॉस, मस्टर्ड ऑयल आदि के नमूने संग्रहित किये गये।

अभियान के दौरान संग्रहित किये गये इन सभी नमूनों को जांच राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषण शाला रूद्रपुर को प्रेषित किये गये हैं, जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ्य खाद्य पदार्थों को ही विक्रय करने के निर्देश दिये गये तथा उन्हें निर्देशित किया गया कि वे विक्रय के लिए खाद्य पदार्थ केवल अधिकृत खाद्य पदार्थों के सप्लायरों से ही खरीदें त्योहारी सीजन को देखते हुए निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण कार्यवाही सम्पूर्ण जनपद में लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.