ब्रेकिंग न्यूज़

2 बाईकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

बागेश्वर। दीपावली के दिन 2 बाईको में आमने सामने की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

कपकोट रोड में बालीघाट के पास 2 बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई।

दोनो बाइको के टक्कर होने से मोहम्मद असद पुत्र हाफिज उम्र 58 गाजियाबाद हाल दुग बाजार और अजय कुमार पुत्र कुंदन राम उम्र 19 झटकवाली देवालचोरा दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनो को 108 से माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। जहा उपचार के दौरान मोहम्मद असद की मृत्यु हो गई और अजय कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में छह बच्चों की मां 22 साल के युवक संग लापता, पति ने लगाए गहने और नकदी ले जाने के आरोप
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.