ब्रेकिंग न्यूज़

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस में लगाया सेंघ,100 से अधिक लोगों को दिलाई सदस्यता

हल्द्वानी।  लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से अपने कुनबे को बढ़ाया है.कांग्रेस पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता समेत अनुसूचित समाज के 100 से लोगो को पार्टी के सदस्यता पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने भाजपा कुमाऊं सम्भाग कार्यालय हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

प्रदेश संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी का स्वागत करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।

भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी लगातार मुकाम हासिल कर रही है।

जिसका नतीजा है कि लोगों का भारतीय जनता पार्टी से जुड़ाव हो रहा है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने सभी को भारतीय जनता पार्टी की टोपी पहनकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

इस दौरान कई लोगों को पार्टी में काम करने के लिए जिम्मेदारियां भी दी और अपने बूथ पर काम कर अपने बूथ को मजबूत करने को कहा।

  उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता होता है इसलिए अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में भाजपा कार्यकर्ता पहले देश फिर दल की भावना से काम करता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : चाफी-अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली 2.26 करोड़ की मंजूरी, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.