ब्रेकिंग न्यूज़

 ऊधम सिंह नगर जिले में एसओजी रुद्रपुर और सितारगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने दो शातिर तस्करों हरेन्द्र उर्फ हनी और निखिल वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से दो पौनिया रायफल, एक रिवाल्वर, दो देशी तमंचे, 344 जिंदा कारतूस और कई खोखे बरामद हुए हैं। सभी हथियारों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और आशंका जताई जा रही है कि ये तस्कर जम्मू-कश्मीर तक हथियारों की सप्लाई करते थे।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान सिडकुल फेस-2 क्षेत्र में एक बिना नंबर प्लेट की सफेद स्विफ्ट कार संदिग्ध हालत में दिखाई दी। पुलिस के रुकने के इशारे पर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन कच्चे रास्ते में कार फंस गई। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इन हथियारों को चोरगलिया के जंगलों में छिपाने जा रहे थे और विभिन्न राज्यों में सप्लाई करते थे। दोनों आरोपी सितारगंज के निवासी हैं और इनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह जम्मू क्षेत्र के कुछ लोगों को हथियार सप्लाई करता था। पूरे नेटवर्क को पुलभट्टा निवासी इन्द्रजीत संधू और पवन संधू के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। पुलिस अब बैंक खातों, कॉल डिटेल्स और अन्य रिकॉर्ड खंगालकर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.