ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। सरोवर नगरी में एक युवक द्वारा नैनी झील में कूदकर आत्मघाती प्रयास करने का मामला सामने आया है। हालांकि नाव चालकों और पुलिस की तत्परता से युवक को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।

घटना गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। युवक की पहचान तल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी निवासी मृदुल कृष्ण पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था और सैर के बहाने पैडल बोट लेकर झील में गया था। कुछ दूरी पर पहुंचते ही उसने अचानक झील में छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही नाव चालक जावेद ने तुरंत अन्य नाव चालकों को सतर्क किया। इसके बाद नाव चालक संघ के उप सचिव विजय और विनोद ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को झील से बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।

झील से बाहर निकालने के बाद युवक ठंड से कांप रहा था। नाव चालकों और उप निरीक्षक सुनील कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए उसके लिए कपड़ों की व्यवस्था की और पुलिस चौकी पर लाकर हीटर की सुविधा उपलब्ध कराई।

पुलिस के अनुसार युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक तनाव में होने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की संभावना जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार उसे अक्सर चक्कर आने की शिकायत भी रहती थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में नंदा देवी के डोले में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंज उठी सरोवर नगरी; नम आंखों से मां नंदा-सुनंदा को कैलाश के लिए दी विदाई
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.