ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में देर रात पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान,11 बजे के बाद सड़कों पर सख्ती, ड्रिंक एंड ड्राइव पर शिकंजा, संदिग्धों से पूछताछ 

हल्द्वानी। पुलिस का सख्त रुख देखने को मिल रहा है। शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए देर रात व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रात 11 बजे के बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। इस दौरान खासतौर पर ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे सड़क हादसों पर भी अंकुश लगाया जा सके।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से भी गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रही है, साथ ही उनकी पहचान का सत्यापन भी किया जा रहा है।

इसके अलावा, जिन लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन न होने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  KBC ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख जीतने का झांसा, उत्तराखंड के व्यक्ति से ठगे 1.50 करोड़ रुपये
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.