ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

अवैध गैस सिलेंडर सिलेंडर रिफिलिंग का भंडाफोड़

भारी मात्रा में गैस सिलेंडर उपकरण बरामद

 हल्द्वानी।  अवैध गैस रिफिलिंग का सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने भंडाफोड़ किया है। मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवागांजा क्षेत्र के नोवा स्टील प्लांट के तरफ एक गोदाम के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर के जरिए टेंपो में गैस की रिफलिंग की जा रही थी।

जिसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को मिली, इसके बाद वह मुखानी थाना पुलिस और पूर्ति विभाग को टीम को लेकर पहुंची। जहां भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और गैस रिफिलिंग उपकरण को पकड़ा है।

अवैध गैस रिफलिंग कर रहे कुछ लोग मौके से फरार हो गए पूरे गोदाम को जब सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा चेक किया गया तो वहां पर आधा दर्जन टेंपो,कई सारे गैस सिलेंडर और कुछ मोटर बरामद किए हैं, जिसके जरिए अवैध रिफलिंग की जाती थी।

फिलहाल सारे सामान को जप्त किया जा रहा है और पूर्ति विभाग की टीम के द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया जा रहा है। जिन लोगों द्वारा यह अवैध धंधा किया जा रहा था, उनकी भी घर पकड़ की जाएगी, यह गोदाम दीपक बोरा नाम के व्यक्ति द्वारा किराए पर दिया गया है, उससे भी पूछताछ की जा रही है।

सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह का कहना है कि सूचना मिल रही थी कि गोदाम में अवैध रिफिलिंग की जा रही है छापामारी के दौरान रिफिलिंग करने वाले सभी लोग भाग खड़े हुए गौरतलाब है की इन दिनों शहर में गैस की किलत चल रही है।

लेकिन गैस माफिया की रिफिलिंग का कारोबार कर रहे हैं इसके बाद जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग ने कार्रवाई की है।

जिला प्रशासन ने रामनगर में भी शुक्रवार को भारी मात्रा में अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ करते हुए करीब दो दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर उपकरण बरामद किया था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की पहल, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के जरिए मिलेगा उद्योग का अनुभव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.