ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में बढ़ते मानव–वन्यजीव संघर्ष को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता Ajay Bhatt ने की, जिसमें वन विभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में कुमाऊं क्षेत्र की मुख्य वन संरक्षक तेजस्विनी पाटिल, Lalit Mohan Rayal, जिले के सभी सात प्रभागीय वनाधिकारी (DFO), जिला प्रशासन के अधिकारी और कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही वन्यजीवों की गतिविधियों और उससे उत्पन्न हो रही समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई।

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने आमजन की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने जंगलों से सटे गांवों में सोलर फेंसिंग और सोलर लाइट की व्यवस्था, ग्रामीणों के लिए पशु चारे की उपलब्धता, वन विभाग और जनप्रतिनिधियों के बीच नियमित समन्वय बैठक, बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम तथा नगर निगम क्षेत्र के नालों की बरसात से पूर्व साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सभी सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए समन्वित प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति बने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कूटा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.