ब्रेकिंग न्यूज़

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को दी धमकी, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 की रात्रि को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम तिकोनिया क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ‘कबाड़ी कबाब’ के पास काली फिल्म लगी एक संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई। चालान की कार्रवाई के दौरान कार चालक पुलिसकर्मियों से उलझ गया और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने तथा “वर्दी उतरवा देने” की धमकी देने लगा।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मौके से वाहन लेकर फरार होने का प्रयास किया। मामले में उपनिरीक्षक आरती की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 154/2026 के तहत धारा 132/221/351(2)(3)/352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी लवजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी भवान सिंह नवाड़, लालकुआं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार संख्या UK18B-1989 भी बरामद कर ली है।

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी या लोकसेवक के साथ अभद्रता या सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की 

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल कैंपस में धूमधाम से मनाया गया 34वां स्थापना दिवस
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.