ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकाराहल्द्वानी में प्राइवेट अस्पताल का गजब का कारनामा! आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का भरोसा, फिर पोर्टल बंद बताकर लाखों की मांग का आरोप; जांच बैठते ही समझौते के प्रयास का दावाकालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथनहल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…हल्द्वानी : जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप, व्यापारियों ने दी अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी

देहरादून में कार सवार युवकों की गुंडागर्दी, लोगों को कुचलने की कोशिश

देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में रविवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कार सवार चार युवकों ने धर्मावाला चौक पर जमकर उत्पात मचाया।

आरोप है कि युवकों ने पहले एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी हमला कर दिया।

घटना 22 मार्च की रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। पीड़ित रविंद्र सिंह निवासी शाहपुर कल्याणपुर के अनुसार, वह बद्रीपुर की ओर से अपनी कार से आ रहे थे। जैसे ही वह धर्मावाला चौक पहुंचे, उन्होंने देखा कि इकराम, विशाल गोयल, शाहरुख और अरशद एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे।

जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी उनसे उलझ गए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी हस्तक्षेप किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की।

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब इकराम अपनी कार में बैठ गया और तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए वहां मौजूद लोगों और कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान उसने कथित तौर पर कई लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश की, जिससे मौके पर खड़े शाहजाद नामक युवक को गंभीर चोटें आईं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

आरोप है कि युवकों ने पत्थर और लाठी-डंडों से पीड़ित की कार भी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी दी।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों—इकराम, विशाल, शाहरुख और अरशद—को गिरफ्तार कर लिया है। विकास रावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  16 सितंबर को होगा 124वें श्री नंदा देवी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 17 को निकलेगा कदली वृक्ष का नगर भ्रमण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.