ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

भारी वर्षा को देखते हुए नैनीताल पुलिस लगातार कर रही है आमजनमानस को अलर्ट
नदी नालों से दूर रहने की दी चेतावनी, अनावश्यक यात्रा न करने की अपील

नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मूसलाधार बारिश होने के कारण नदी नाले उफान में हैं। तटीय/नालों से सटे क्षेत्रों में जल भराव हो चुका है।

काठगोदाम कलसिया नाले के पास निवासरत लोगों को भारी बरसात से खतरे की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थानों चौकियों को आपदा उपकरणों के साथ अलर्ट मोड में रखा गया है।

किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से रोकथाम हेतु नैनीताल पुलिस की सभी टीमों द्वारा जिले में जगह-जगह लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को चेतावनी जारी की जा रही है।

काठगोदाम क्षेत्र के कलसिया नाले में भी बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत पुलिस लगातार लोगों को अलर्ट कर रही है।

जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कार्य कर रही है, घबराएं नहीं।

सभी यात्रियों और स्थानीय जनता से अपील है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचे तथा तटीय/जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाय एवम सुरक्षित स्थानों में जाकर अपने आप को सुरक्षित रखें। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता हेतु तत्काल डायल 112/9411112979 अथवा 9412087770 पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 26 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!